विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

in #wortheum2 years ago

IMG-20220816-WA0000.jpgIMG-20220816-WA0005.jpgवेंकटनगर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) वेंकटनगर में भी आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्य सुषमा श्रीवास्तव द्वारा भारत माता एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया, इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पश्चात विद्यालय के व्याख्याता के के दुबे द्वारा मौजूद बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वतंत्रता हमें सरल सहज तरीके से नहीं मिली है, इसके लिए देश के लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है, इसे बनाए रखना हम सबका दायित्व है। इस 75 वीं वर्षगांठ को हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग के बारे में जानकारी देना है। अमृत महोत्सव प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से हम भविष्य पर निगाह रखते हुए देश की आजादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को भी याद रखेंगे।IMG-20220816-WA0002.jpg

यह रहे मौजूद

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्राचार्य सुषमा श्रीवास्तव, व्याख्याता केके दुबे, उम्मेद सिंह, रविकांत मिश्रा, अंजू शिवहरे, जन शिक्षक चैन सिंह, त्रिलोक सिंह, ममता अग्रवाल ऊषा साहू, कैलाश राम भगत, हॉस्टल अधीक्षिका ममता सिंह, दिनेश तिवारी, सुखधारी लाल वर्मा व अन्य स्टाफ के साथ बच्चे भी उपस्थित रहे।