रक्तदान महादान

in #wortheum2 years ago

श्रावस्ती। (प्रदीप गुप्ता) मरीजों को नवजीवन देने वाले महादानियों की भूमिका किसी फरिश्ते से कम नहीं है। भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री रणवीर सिंह के बेटे अरुण वीर सिंह की तबियत खराब होने के कारण उनको संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा ब्लड की कमी बताई गई। तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी प्रधान टिटहरीया प्रिंस प्रताप सिंह (रिंकू सिंह /जुबेद अहमद खान एवं देव राज यादव ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर रक्त दान किया। रक्तदान करने वालों ने कहा कि हमेशा लोगों को दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान महादान है।20220412_001902_copy_320x180.jpg