जनपद में 18 अप्रैल से आयोजित होगा एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला

in #wortheum2 years ago

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 भार्गव ने बताया है कि जनपद में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022 के मध्य ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में 18 अप्रैल, 2022 को इसका शुभारम्भ किया जायेगा। तत्पश्चात् 19 अप्रैल, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गिलौला व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर में, 20 अप्रैल, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में तथा 21 अप्रैल, 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया में आयोजित किया जायेगा।