माशिसं जनपदीय सम्मेलन: शैक्षणिक विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

in #wortheum2 years ago

बलिया - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन, शैक्षणिक विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
Screenshot_20221130-173350~2.png

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा, सुरक्षा व वेतन सुरक्षा के लिए अनवरत संघर्ष किया। माध्यमिक शिक्षक संघ आगे भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करेगा।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की सदस्यता लगातार बढ़ोतरी हो रही है उन्होंने सम्मेलन में आए जनपद के प्रधानाचार्य , शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।

प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। वर्ष 2019 से 2022 तक नवनियुक्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मेलन में आनंद मोहन सिंह , जयंत कुमार सिंह , केपी सिंह, जितेंद्र सिंह, विमलेश तिवारी, डॉ आत्मानंद सिंह, अश्वनी तिवारी, रमाशंकर सिंह, मुज्तबा हुसैन, चंद्रशेखर उपाध्याय , बालचंद्र राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन में अनिरुद्ध कुमार यादव, महेश कुमार राज वानी, आलम सलीम , घनश्याम सिंह, डॉक्टर छितेश्वर नाथ मिश्रा, डॉ मनीष कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह , डा.विश्वरंजन सिंह , अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, सिद्धांत मिश्र, चंद्र प्रकाश पांडे सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन जिला मंत्री रामविलास सिंह यादव ने किया।