पूर्व प्रधान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

बलिया - जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव में हुए पूर्व प्रधान मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को भलुई गांव के पास मुठभेड़ में पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

मुन्ना राजभर को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुन्ना राजभर के पास अवैध असलहा समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

सुखपुरा थाना के भलुई गांव निवासी पूर्व प्रधान ह्रदय नारायण सिंह की हत्या बदमाशों ने पिछले दिनों 14-15 नवंबर की रात कर दी गई थी। घटना के बाद से ही एसपी राज करन अय्यर और पुलिस की विभिन्न टीम लगातार मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी। पुलिस टीम ने पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर को गिरफ्तार कर लिया।