डीएम समेत 62 अधिकारियों ने गोद लिया विद्यालय

in #wortheum2 years ago

रायबरेली : प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों की दशा सुधारने को जिले के अधिकारियों ने स्कूलों को गोद लिया हैं। इसमें डीएम समेत 62 अधिकारी शामिल हैं। अब इन विद्यालयों की खामियों को दूर करके इनकी दशा सुधारने और माडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।शस्वी प्रधान
RokeNaRuke
Square Yards
IPL 2022
झारखंड पंचायत चुनाव 2022
यूक्रेन-रूस विवाद
कोरोना
विश्वास न्यूज़
हिंदी न्यूज़
⁄ उत्तर प्रदेश
⁄ रायबरेली
डीएम समेत 62 अधिकारियों ने गोद लिया विद्यालय
समूह क और ख के राजपत्रित अधिकारियों को एक-एक विद्यालय लेना था गोद

JAGRAN
Publish: Thu, 26 May 2022 12:53 AM (IST)
Updated: Thu, 26 May 2022 12:53 AM (IST)
डीएम समेत 62 अधिकारियों ने गोद लिया विद्यालयडीएम समेत 62 अधिकारियों ने गोद लिया विद्यालय

रायबरेली : प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों की दशा सुधारने को जिले के अधिकारियों ने स्कूलों को गोद लिया हैं। इसमें डीएम समेत 62 अधिकारी शामिल हैं। अब इन विद्यालयों की खामियों को दूर करके इनकी दशा सुधारने और माडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

शासन का निर्देश है कि समूह क और ख के राजपत्रित अधिकारी एक-एक विद्यालय को गोद लें। परिषदीय विद्यालयों में सुविधाओं ओर गुणवत्तापूर्ण पठन पाठन के लिए समय-समय पर अधिकारी निरीक्षण करें। विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर कमियों को दूर कराएं। व्यक्तिगत प्रयास से इन विद्यालयां को माडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने कुंदनगंज प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया और उसका निरीक्षण करके व्यवस्थाएं भी देखी। इसके बाद डीएम ने भी जिलेभर के अधिकारियों द्वारा विद्यालय गोद लेने की सूची जारी की है। डीएम माला श्रीवास्तव ने कंपोजिट विद्यालय भूएमऊ, सीडीओ ने प्रा. वि. छतैया, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने प्रा. वि. हरदासपुर, एडीएम प्रशासन ने कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर, सीएमओ ने प्रा. वि. कौआडीह, मुख्य कोषाधिकारी ने प्रा. वि. रायपुर, डीडीओ ने कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज, डीआइओएस ने कंपोजिट विद्यालय झकरासी, बीएसए ने प्रा. वि. रायपुर महेरी समेत सभी एसडीएम, सभी बीडीओ और अन्य अधिकारियों ने विद्यालयों को गोद लिया। अब सभी अधिकारी अपने-अपने विद्यालयों का निरीक्षण करके कमियों को सूचीबद्ध करेंगे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रियंका सिंह के प्रयास से उनके क्षेत्र के पांच विद्यालय सूची में शामिल हो सके।