महंगाई , बेरोजगारी से जनता त्रस्त कांग्रेश जिला अध्यक्ष आशीष सिंह

in #wortheum2 years ago

Screenshot_2022-09-08-20-09-55-11.jpg

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का नुकसान जनता भुगतने को है विवश

#स्वरागिनी_न्यूज
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के दूसरे दिन हरियावां से कोरिगवां तक मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि माननीय राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में देश की एकता अखंडता, व सद्भावना को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए ब्लॉक, न्याय पंचायत, वार्ड स्तर तक पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। मंहगाई बेरोजगारी और गरीबी से देश त्रस्त है। मोदी सरकार के मंहगाई पर किये गया वादे जुमले साबित हुए।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दो गुना कर देंगे।मगर किसान को अपनी फसल बचाना और सींचना तक मुश्किल हो रहा है।
इस अवसर पर जिला सचिव रूपलाल जिला सचिव इस्लाम गाजी, कोरी, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, पिहानी नगर कांग्रेस प्रभारी उस्मान खान, टोडरपुर ब्लॉक प्रभारी सुफियान गाजी, हरियावां ब्लॉक उपाध्यक्ष नन्दकिशोर, राम कुमार मौर्या, मोरध्वज, प्रदीप कुमार, राम औतार वर्मा, सूरजपाल गुप्ता, कमलेश, रतीराम, विश्राम, रघुवीर, रसीदुल खान, यूसुफ गाजी, अयान खान, हसीब खान, राम लड़ैते, शाहिद खान, नवल किशोर, राम सिंह, अखिलेश सिंह, अहिवरन, सालिकराम आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।