एक्शन मोड में नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा दो सफाई नायको पर की कार्यवाही

in #wortheum2 years ago

Screenshot_2022-09-03-20-10-34-66.jpg
हरदोई। नगर में समुचित सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को गति देने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने वार्ड संख्या-06 चन्दीपुरवा व वार्ड संख्या–03 पेनीपुरवा में चल रहे अभियान का औचक निरीक्षण किया। चलाया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में
कमियॉ पाये जाने पर नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने वार्ड संख्या - 06 के सफाई नायक उपदेश को नोटिस जारी करने
तथा वार्ड संख्या–03 के सफाई नायक रामबाबू का दो दिन का वेतन काटे जाने के आदेश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने के निर्देश भी दिये। नगरपालिका अध्यक्ष श्री मिश्र ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि पर्यावरणहित में सिंगल यूज प्लास्टिक
का प्रयोग न करें।
इस दौरान सभासद विमल कुमार, ललित कश्यप, अवर
अभियन्ता जल चन्द्रकान्त, जिला समन्वयक अंशुल गुप्ता, स्वास्थ्य लिपिक अनिल यादव, आदि उपस्थित रहे।