मुंबई जा रही विस्तारा फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी में विमान की आपात लैंडिंग

in #wortheum2 years ago

यूपी के वाराणसी में मुंबई के विमान में बर्ड हिटिंग की खबर से हड़कंप मच गया। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट से पक्षी टकरा जाने से रनवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आपात लैंडिंग के बाद विमान में आई खराबी को ढूंढने के लिए तकनीकी टीम मौके पर दौड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस की UK 622 फ्लाइट शुक्रवार को शाम 4:10 बजे उड़ान भरने जा रही थी। उड़ान भरने के दौरान ही विमान के नोज से पक्षी टकरा गया। विमान के पायलट ने तत्काल वाराणसी एटीसी के अधिकारियो से संपर्क कर भरते ही कुछ देर बाद विमान की आपात लैंडिंग एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान में लगभग 101 यात्री सवार थे।