गुरुग्राम: हथियारों से लैस भीड़ ने मस्जिद में की तोड़फोड़, नमाज़ियों से मार-पीट का भी आरोप

in #wortheum2 years ago

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर नमाज़ को लेकर विवाद सुर्खियों में है। खबरों के मुताबिक यहां एक गांव में नमाज़ के दौरान मस्जिद में भीड़ द्वारा तोड़-फोड़ करने और मुसलमानों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में 8-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें दंगा, धार्मिक भावनाएं भड़काने, आपराधिक धमकी और हमले से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

signal-2022-10-14-165732.webpबीते साल गुरुग्राम में नमाज़ को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला था। हिंदूवादी समूहों ने ज़ोर-शोर से सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ बंद करने को लेकर हंगामा किया था। इससे पहले खुले में नमाज़ के ख़िलाफ़ प्रदर्शन साल 2018 में शुरू हुए थे। वार्ताओं के बाद मुसलमान समूह खुले में नमाज़ के स्थलों की संख्या को 108 से कम करके 37 करने पर राज़ी हो गए थे। हालांकि हर बार यहां का शासन-प्रशासन नमाज़ के मुद्दे पर धार्मिक रूप से विभाजित नज़र आता है।

Sort:  

जी मेने आपकी खबरे लाइक कर दी है जी