वाराणसी : नगर निगम की आरक्षण सूची में मनमानी का कांग्रेस का आरोप , सत्ता के इशारे पर हो रहा सब कुछ

in #wortheum2 years ago

वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने आरोप लगाया है _1669976180.webpकि सत्ता के इशारे पर नगर निगम की आरक्षण सूची को तैयार किया गया है । जिन वार्डों में भाजपा कमजोर है ,वहां ज्यादा मनमानी हुई है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम कर रही है। भाजपा को चुनाव में विश्वास नही है। सिर्फ और सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग कर कैसे भी कुर्सी पाना भाजपा की प्राथमिकता है।राघवेंद्र चौबे ने कहा कि वाराणसी नगर निगम में पहली बार ऐसा हुआ है कि मनमाने तरीके से वार्डों की आरक्षण सूची बनाई गई है और क्षेत्रों में बदलाव हुआ है। भाजपा का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन उसके एजेंट के रूप में काम कर रहा है। जनता सब कुछ देख रही है और भाजपा की मनमानी का जवाब अपने वोट से देगी।

उन्होंने अवगत कराया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर प्रत्याशियों को आवेदन पत्र वितरण और उसे जमा करने के लिए विधानसभावार जिम्मेदारी दी गई है।