वाराणसी: पत्थरों के औजार बताएंगे दिमागी विकास का इतिहास

in #wortheum2 years ago

मानव दिमाग के विकास का इतिहास पत्थर के औजारों की संरचना बताएगा। वाराणसी में बीएचएयू के न्यूरोलॉजी और पुरातत्व विभाग संयुक्त रूप से इस पर अध्ययन कर रहा है। शनिवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित न्यूरोकॉन कार्यशाला में दोनों विभाग ने संयुक्त रूप से इसका प्रजेंटेशन दिया। न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्र ने बताया कि समय के साथ ही मानव के दिमाग का विकास हुआ है।

मनुष्य की भांति जो पहला जीव था, उसका दिमाग मात्र 1.5 सीसी (क्रिनियल कैपेसिटी) का था। अभी करीब 1500 सीसी का है। यानी दिमाग का विकास करीब एक हजार गुना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम लोग पत्थर के औजारों से सौ लाख साल पहले से लेकर अब तक का इतिहास खंगालेंगे। इन औजारों को मुंगेर के पैसरा, चित्रकुट, बांदा, ललितपुर सहित अन्य इलाकों में चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर काफी विस्तृत काम हो रहा है। इस अध्ययन में पुरातत्व विभाग से डॉ. जोश राफेल, प्रतीक पांडेय, प्रियंका कुमारी, मनीष राय शामिल हैं।bhu_1599116449.jpg