भगवान शिव का सबसे प्यारा महीना

in #wortheum2 years ago

IMG_20220713_173321.jpg

Lalu trivediमहोली सीतापुर सावन के पुनीत महीने के आते ही नगर व क्षेत्र के तमाम मंदिरों में भोलेनाथ की भक्ति में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जहां तमाम भक्त कांवरिया के वेश में पतित पावनी मां गंगा के तट पर जाकर निर्मल जल भरकर भोलेनाथ के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए निकलने लगे। वही शासन और प्रशासन ने कावड़ यात्रा के लिए प्रस्तावित रूट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों के आने जाने वाले मार्गो की साफ़ सफाई व ठहरने की उचित व्यवस्था हकीकत देखी जा रही है। नगर में स्थित प्राचीन बाबा बैजनाथ धाम मंदिर और बाबा टेकेश्वर धाम में महादेव की निराली छटा देखते ही बनती है। यहां पूरे महीने भक्तों की काफी भीड़ बनी रहती है। भगवान शंकर इस दरबार में आने वाले भक्तों की मनमानी मुरादे पूरी करते है। सावन के पहले दिन मंदिर में पूरी सजावट और साफ सफाई के साथ भगवान शिव की श्रंगार पूजा की तैयारी है। वहीं क्षेत्र के तमाम मंदिरों में भोलेनाथ की भक्ति को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। बाबा बैजनाथ धाम के पीछे कल कल करती बह रही मां कठिना की पावन निर्मल धारा भक्तों के मन को आनंदित करती है। बैजनाथ धाम मंदिर पर कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं राधाकृष्ण धाम आश्रम के भी कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले हुए है। नगर में सुंदरता का प्रतीक अभयानंद सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित राधा कृष्ण धाम आश्रम आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा के कुशल संचालन में अनोखी छटा के लिए पूरे क्षेत्र में जाना जाता है। साधु-संतों का रमणीक स्थल राधा कृष्ण धाम आश्रम योग दर्शनका केंद्र माना जाता है