विकास खंड महोली का मामला

in #wortheum2 years ago

बीडियो ने की एडीओ समाज कल्याण के निलंबन की संस्तुति

Screenshot_20220724_144244.jpg
महोली सीतापुर विकास अधिकारी महोली ने एडीओ समाज कल्याण के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने संस्तुति की है। उनके द्वारा विभागीय कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी। बीडियो की कार्यवाही के बाद ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मचा गया है।
बुधवार को खंड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह ने सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अशोक कुमार त्रिपाठी से वृद्धावस्था पेंशन निराश्रित महिला पेंशन सुमंगला एवं शादी अनुदान से संबंधित जानकारी ली तो तमाम खामियां सामने आयी लंबित आवेदनों पर अशोक त्रिपाठी के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था। जिससे फरियादी बार-बार ब्लॉक कार्यालय व तहसील कार्यालय के चक्कर लागाने पर मजबूर थे। अधिकारयो के दिशा निर्देशों के बावजूद अशोक त्रिपाठी अपने कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। शादी अनुदान कार्यक्रम के समय लाभार्थी चयन को लेकर हुए विवाद के प्रकरण में विधायक शशांक त्रिवेदी ने बुधवार को अशोक त्रिपाठी को फोन कर बुलाया था। लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। उनके द्वारा पेंशन के आवेदन लंबित रखने एवं पेंशन धारकों को आधार कार्ड से लिंक ना करके उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से परेशान किया जा रहा था। प्रकरण का संज्ञान लेने के बाद बीडियो प्रतीक सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखते हुए उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।IMG_20220724_144442.jpg