पूजन के लिए सुबह 5 बजे फूल तोड़ा, कुएं की मुंडेर बैठी संतुलन बिगड़ने से उर्मिला पांडे की मौत

in #wortheum2 years ago

Untitled.png
सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सोमवार सुबह 5 बजे ग्राम बखारी में 70 वर्षी महिला उर्मिला पांडे पति अन्नीलाल पांडे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिवारजनों द्वारा बताया गया की उनकी मां करीबन 10 वर्षो से पैरालैसिस और हाई ब्लडप्रेशर एव शुगर बीमारी से ग्रसित थी और लकड़ी के सहारा से थोड़ा थोड़ा चल पाती थी। वह प्रतिदिन अपनी दिनचर्या के चलते हुए सुबह 5 बजे पूजन के लिए स्नान कर फूल तोड़कर पूजन करती थी।

अपनी दिनचर्या के चलते हुए आज सोमवार सुबह भी उन्होंने फूल तोड़कर मंदिर में रखा था। मृतिका को जमीन में बैठते हुए नही बनता तो वह उसी कुएं दीवार (मुंडेर) पर बैठती थी। परिवारजनों का मानना है की उनकी मां बेलेंस बिड़ने से कुएं में गिर सकती है जिसके चलते उनका मौत का कारण प्रतीत होता है।

Sort:  

So sad