किशोरी ने पूर्व प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अर्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार

in #wortheum2 years ago (edited)

बिहार के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर एक किशोरी अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस उसे कोतवाली ले गई। किशोरी ने बताया कि वह मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।images (40).jpeg
बताया गया कि मंगलवार को किताब खरीदने के लिए घर से आई थी। उसे रास्ते में पूर्व प्रधान मिला, जो उसे बाइक से अलमासपुर तक लेकर आया। अलमासपुर में एक दुकान पर रोका। इसके बाद उसे अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया।
मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों ने पूर्व प्रधान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पास से एक हरिद्वार का टिकट भी मिला है। वह हरिद्वार कैसे पहुंची और कैसे वापस आई। किशोरी कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई

Sort:  

आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए

आरोपी पूर्व प्रधान है इसलिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए