राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बेटियों ने किया कमाल,जीता कांस्य पदक

in #wortheum2 years ago

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। उसने पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम को 2-1 से हराया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने किया था। वहीं, न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। वहां भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को नाकाम किया।