समालखा से भाजपा और नारायणगढ़ से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बने चेयरमैन

in #wortheum2 years ago

East-Rajasthan-becomes-problem-for-BJP-16558087623x2.jpg

हरियाणा शहरी निकाय चुनाव 2022 के लिए 18 नगर परिषदों और 28 नगरपालिका समितियों के वोटों की गिनती जारी है।शुरुआती नतीजों में शाहाबाद में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे गौरव बेदी चुनाव हार गए हैं। यहां जजपा विधायक रामकरण काला के समर्थित उम्मीदवार जसवीर सैनी विजयी हुए है। गन्नौर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी ने कांग्रेस उम्मीदवार को छह हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया।

कुंडली में भाजपा प्रत्याशी शिमला देवी ने जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अंजलि को 77 वोट से हरा दिया।हांसी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी को 5505 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण एलाबादी ने हरा दिया है। उधर राजौंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी बबीता रानी 1112 मतों से जीत गई हैं।हांसी नगर परिषद से निर्दलीय रमेश ने अध्यक्ष पद जीता और बरवाला नगर समिति के अध्यक्ष पद पर रमेश बैटरीवाला ने जीत हासिल की। झज्जर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा के जिले सिंह सैनी ने जीत हासिल की।राज्य के कई शहरों में उम्मीदवारों के जीत-हार का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जगह परिणाम आ गए हैं जबकि कई जगह अब भी मतगणना जारी है। सोहना नगर परिषद के चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी को बढ़त मिली है। मतगणना के पहले राउंड में अंजू देवी को कुल मत में से 673 मत मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ललिता को 458 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 479 मत मिले। दूसरे राउंड की मतगणना में अंजू को 555, ललिता को 820 और प्रीति बागड़ी को 142 मिले। तीसरे राउंड की गणना में भाजपा की अंजू देवी को 1077 और आप की ललिता को 564 मत मिले। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की अंजू देवी को 1017, आम आदमी पार्टी की ललिता को 569 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 435 मत मिले हैं। मतों की गणना कुल 15 राउंड में होनी है।इस्माइलाबाद नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की निशा गर्ग चेयरपर्सन का चुनाव जीत गई हैं।भारतीय जनता पार्टी ने झज्जर नगर परिषद में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। झज्जर में भाजपा के जिले सिंह सैनी 6124 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने हैं। उधर, उचाना में विकास काला चेयरमैन बने हैं। काला पहले पार्षद रहे हैं। किसान संगठनों से जुड़े हैं। असंध में निर्दलीय सतीश कटारिया चेयरमैन बने हैं।सोनीपत के गोहाना नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी रजनी विरमानी ने जीत दर्ज की है। गन्नौर और कुंडली नगर पालिका में भी कमल खिला है। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में भाजपा को सफलता मिली है।

हरियाणा शहरी निकाय चुनाव 2022 के लिए 19 जून को मतदान संपन्‍न हुआ। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए वोट डाले गए। 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य 19 जून को ईवीएम में बंद हो गया। हरियाणा की 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड हैं इनमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार किस्‍मत आजम रहे हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं शामिल हैं। 456 वार्डों में 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन भी लिया गया है अब बचे हुए 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवारों को रिजल्‍ट का इंतजार है,इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं शामिल हैं1