मुख्यमंत्री गहलोत पहुचेंगे आबूरोड

in #wortheum2 years ago

आबूरोड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मानपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। हैलीपेड़ से मॉडर्न इनसुलेटर तलहटी पहुंचेंगे जहां रात को ठहरेंगे।
31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे मानपुर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात
करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मानपुर हैलीपेड से विश्राम
स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

कार्यक्रम को लेकर मॉडर्न इंसुलेटर में तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं दौरे को लेकर सिरोही जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल,जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री रात को ठहरने के बाद गुजरात के बनासकांठा में भारत जोड़ों यात्रा में हिस्सा लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री दौरे को लेकर प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी आबूरोड पहुंचेंगे।IMG-20221031-WA0003.jpg

Sort:  

Please like my post 🙏✨