स्कूल चलो अभियान रैली पर अध्यापको और बच्चों ने डाला प्रकाश

in #wortheum2 years ago

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी महेवा उदय सिंह राज के दिशा-निर्देशन में तथा एआरपी नागेंद्र सिंह एवं राजेन्द्र दीक्षित की उपस्थिति में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र कर्वा बुजुर्ग की संकुल रैली ग्राम खरगूपुर में निकाली गई। रैली से पूर्व एआरपी नागेंद्र सिंह ने दिनांक 1 अप्रैल, 2022 से 30 अप्रैल, 2022 तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान पर प्रकाश डाला। रैली को एआरपी राजेंद्र दीक्षित ने व्हिसल बजा कर रवाना किया। रैली में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रैली में बच्चे अपने-अपने विद्यालयों के बैनर लेकर चल रहे थे तथा स्कूल चलो अभियान से संबंधित नारे--हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है। पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की। पढ़ा-लिखा लड़का, दीपक घर का। आधी रोटी खाएंगे, विद्यालय पढ़ने जाएंगे। बिना पढ़े कक्का, घर-घर खाएं धक्का। शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढी़ है--जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। रैली का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ संकुल शिक्षक तथा पूर्व एनपीआरसी अमित त्रिपाठी ने कहा कि यदि एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। अतः हमें शासन की मंशा के अनुरूप 6 से 14 आयु वर्ग के समस्त बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना है। संकुल शिक्षक श्रीमती रश्मि पालीवाल एवं अनुज त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा सत्र 1 अप्रैल,2022 से प्रारंभ हो चुका है, अतः सभी बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आएं। इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक महेवा के अध्यक्ष पवन यादव ने बच्चों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ें तथा अपने गांव एवं माता-पिता का नाम रोशन करें। इस दौरान सुमन पाल, आकिल रशीद, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, कुमारी प्रियांशी,सरिता देवी, सुमन देवी,सुरेश कुमार,सरनाम सिंह, श्रीमती रूपा देवी, प्रदीप यादव,विनय कुमार एवं विमल कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में वरिष्ठ संकुल शिक्षक अमित त्रिपाठी ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।IMG-20220416-WA0083.jpg