डाक्टर राजकुमार तिवारी बने असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अवध प्रान्त अध्यक्ष।

in #wortheum2 years ago

IMG-20220507-WA0117.jpgधानेपुर गोंडा। असंगठित कामगार कर्मचारी हुए डॉक्टर राजकुमार तिवारी को असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेसका अवध प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लाक मुख्यालय मुजेहना में काँग्रेसी नेताओं एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते हुये राजकुमार तिवारी को शुभकामनाए दिया ।कांग्रेस नेता दिलीप शुक्ला ने कहा की उन्हें यह भी दायित्व दिया है कि प्रदेश की सभी जनपदों की इकाई का विस्तार करें साथ ही साथ प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे इनके साथ दुर्व्यवहार नौकरियों में निजी करण ठेकेदारी प्रथा पेंशन प्रणाली को समाप्त करने श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ नौकरियों में समय सीमा से पहले रिटायरमेंट संविदा ठेका आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे को लेकर जनपद वार कमेटी गठित कर संघर्ष करने की जिम्मेदारी सौंपी है जिस पर देवीपाटन मंडल गोंडा की तरफ से केकेसी के नेता श्री शुक्ला प्रसाद शुक्ला श्रमिक नेता दिलीप शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व माननीय राहुल गांधी माननीय प्रियंका गांधी माननीय सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ उदित राज को बधाई व शुभकामनाएं भेजी श्री राजकुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर देवीपाटन मंडल गोंडा से धर्मेंद्र मिश्रा पंकज चौधरी राजबहादुर जावेद मारूफ बजरंगी पांडे रवि तिवारी राम प्रसाद मौर्या डॉक्टर सद्दाम हुसैन हरिराम वर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह आशा व्यक्त किया है कि निश्चित रूप से डॉक्टर राजकुमार तिवारी के प्रदेश नेतृत्व संभालने से प्रदेश के मजदूरों और संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों संविदा कर्मचारियों का कर्मचारियों मनरेगा मजदूरों पंजीकृत मजदूरों भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों भट्ठा मजदूरों को निश्चित रूप से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़कर केकेसी के पदाधिकारी मजदूरों को लाभ दिलाएंगे श्रमिक नेता दिलीप शुक्ला ने कहा डॉ राजकुमार तिवारी सहित असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देवीपाटन मंडल गोंडा की धरती पर स्वागत करने की तैयारी देवीपाटन मंडल के कांग्रेश के सभी पंटल संगठनों मजदूर संगठनों द्वारा जोरदार ढंग से किया जा रहा है जब तक इस देश का मजदूर किसान संगठित नहीं होगा तब तक देश का आर्थिक विकास सामाजिक विकास राजनीतिक विकास संभव नहीं है और यह काम जाति धर्म से ऊपर उठकर केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।