धूम धाम से मनाई गयी परशुराम जयंती, विशाल भण्डारा का हुआ आयोजन।

in #wortheum2 years ago

Screenshot_2022_0503_155513.jpgगोंडा।परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर गोंडा एल.बी.एस चौराहे पर स्थित जॉन पार्कर शो रूम के सामने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भण्डारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ एवम् वर्किंग जनलिस्ट ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष श्री हरी नरायन शुक्ल ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके, प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का सराहना करते हुए
सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया की परिषद इकाई गोंडा के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से भण्डारे का आयोजन किया गया है जो ग्यारह बजे से हरि इच्छा तक चलता रहेगा, कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व प्रधान सर्वांगपुर उमापति त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष (कवियत्री) ज्योतिमा शुक्ला, जिला संरक्षक विष्णु पाण्डेय, मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्र, पत्रकार खेम राज मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि अतुल पांडेय अतुल, विनोद मिश्र, देवेश पाठक, विकास पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, सुशील श्रीवास्तव अंकेश तिवारी आयुष तिवारी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। राहगीरों तथा श्रद्धालुओं ने हजारो की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किये।