भाजपा के झंडे में हुई सोनाली की अंतिम विदाई

in #wortheum2 years ago

chandigarh_1661502205.jpeg

भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के 84 घंटे बाद उनके शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हिसार के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में कर दिया गया। सोनाली की बेटी यशोधरा ने शव को मुखाग्नि दी।

तीन दिन बाद गुरुवार देर रात उनका शव हिसार पहुंचा। रात को शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका शव ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जैसे ही उनका शव फार्म हाउस पहुंचा, वहां मौजूद परिजन बिलखने लगे। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा के विधायक दूड़ाराम पहुंचे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग यहां पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने अपनी मां के शव को कंधा दिया।

Sort:  

आपकी खबर को हमने लाइक किया है सभी खबर आप भी हमारा करे प्लीज