Balrampur (up)

in #wortheum2 years ago

अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में गिरी ,1 महिला की हुई मौत
बलरामपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के ललिया- मथुरा बाजार मार्ग पर बीते मंगलवार की रात में दरगाह के पास अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पलट गयी। दुर्घटना में 1 महिला की मौत हो गयी जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज निजी क्लीनिक पर चल रहा है।
बताया जाता कि थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव से बड़की उर्फ उमेकुलनिशा अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ बोलेरो से अपने घर ग्राम अकबरपुर थाना भिन्गा जनपद श्रावस्ती को जा रही थी। बेलोरो गाडी उमेकुलनिशा का पति शकील चला रहा था। दरगाह के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब बीस फीट गड्डे में जा गिरी। ग्राम प्रधान अतीकुर ने बताया कि दुर्घटना में बडकी उर्फ उमेकुलनिशा 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इनके पति शकील 42 वर्ष व 3 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये है। ललिया थाना निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना अभी तक नही मिली है।IMG-20220615-WA0041.jpg