योगी के उपमुख्यमंत्री ने अज़ान सुनी तो रोक दिया भाषण, लोगो ने की तारीफ

in #wortheum2 years ago

IMG-20220415-WA0019.jpgलखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भाषण दे रहे थे। तभी वहां अजान की आवाज आने लगी तो ब्रजेश पाठक ने तुंरत अपना भाषण रोक दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग तारीफ कर रहे हैं। एक तरफ जब देश में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर विवाद हो रहा है। महाराष्ट्र से यूपी तक इस पर राजनीति हो रही है। इस बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल पाठक ने अजान की आवाज आने पर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया।
दरअसल ब्रजेश पाठक राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में एक आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। वह कार्यकर्ताओं के बीच मंच से भाषण दे रहे थे। इस बीच अचानक अजान की आवाज आने लगती है। अजान सुनते ही ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। वह चुपचाप खड़े हो गए। अजान समाप्त होने के बाद ही उन्होंने अपनी बात पूरी की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।