शोभायात्रा पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल जब्त, अब तक 14 अरेस्ट

in #wortheum2 years ago

IMG-20220417-WA0013.jpgदिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद पुलिस पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस घटना में अबतक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को हिंसा से जुड़े करीब 100 वीडियो मिले हैं। वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.🙏🏻🙏🏻