श्रीकांत त्यागी की पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड हों, RLD की यूपी सरकार से मांग

in #wortheum2 years ago

noida_anu_tyagi_wife_of_shrikant_tyagi_a_politician_accused_of_assaulting_a_woman_in_a_noida_hous_1660644470.jpgरालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आरोप लगाया है कि नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया गया।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने नोएडा पुलिस पर गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है।

रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आरोप लगाया है कि नोएडा की एक सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने घंटों थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया गया।