मिर्जापुर :शास्त्री ब्रिज बनेगा फोरलेन

in #wortheum2 years ago

wth logo.png

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से जनपद की प्रगति में लगा एक और पंख, शास्त्री ब्रिज के समानांतर फोर लेन ब्रिज एवं बाईपास का 700 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दी स्वीकृति, जनपद की सांसद के तौर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने जताया आभार
मिर्जापुर/नई दिल्ली
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से मिर्जापुर की प्रगति में एक और पंख लगने वाला है। मिर्जापुर शहर को अन्य जनपदों से जोड़ने वाले प्रमुख ब्रिज शास्त्री ब्रिज के समानांतर चार लेन का एक और ब्रिज निर्मित किया जाएगा एवं शहर में आवागमन को दुरुस्त करने के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 700 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने इस महत्वकांक्षी परियोजना की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने इस विशेष कार्य की स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री एवं जनपद की स्थानीय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल का कहना है कि शास्त्री ब्रिज के समानांतर फोर लेन पुल के निर्माण से शहर में आवागमन तेज हो जाएगा। जनपदवासियों को जाम से राहत मिलेगी। जनपद के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अलावा बाईपास के निर्माण से शहर में अतिरिक्त वाहनों का दबाव कम होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्रीय मंत्री आदरणीय नितिन गडकरी जी ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस परियोजना के कार्य से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।