मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना यादव के निधन पर सपा में शोक

in #wortheum2 years ago

समाजवादी पार्टी, जनपद मीरजापुर
IMG-20220709-WA0355.jpg
मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना यादव के निधन पर सपा में शोक
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मा0 मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती साधना यादव जी का शनिवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुःख व्यक्त किया है।
इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शंाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने दुःख व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को ईश्वर सहनशक्ति प्रदान करने करें और प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणो में स्थान दें।
शोक व्यक्त करने वालो में रामगोपाल बिन्द, रोहित शुक्ला लल्लू, इलियास खां, मनोज चौहान, सलीम बादशाह, सत्य प्रकाश यादव, घनश्याम साहू, नागेन्द्र तिवारी, बलराम यादव, अयूब अली, संतोष यादव, विजय यादव आदि शामिल रहें।