Leftover Recipe: रात की बची हुई सब्जियां से ऐसे बनाएं वेजिटेबल सूप, हेल्दी के साथ- साथ है स्वादिष्ट

in #wortheum2 years ago

सेहत के लिए वेजिटेबल सूप बहुत फायदेमंद होता है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए लाभकारी होता है। दरअसल, अधिकतर घरों में लोग सुबह की बनी हुई सब्जी को शाम में खाना पसंद नहीं करते। जिसके कारण उस बची हुई सब्जी को अक्सर बाहर फेंकना पड़ता है। हालांकि, अगर आप उसी सब्जी को एक नया रूप दे दें तो शायद हर कोई उसे बेहद ही शौक से खाना पसंद करे। ऐसे में बची हुई सब्जियों से सूप बनाना अच्छा विचार हो सकता है। तो आईए जानते है इसे बनाने की विधिः-
सामग्री-
बची हुई लौकी चने की दाल की सब्जी
आवश्यकतानुसार पानी
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच मक्खन
आवश्यकता अनुसार फ्रेश क्रीम
आवश्यकता अनुसार रेड चिली फ्लेक्स
विधि-
सबसे पहले बची हुई लौकी व चने की सब्जी को एक मिक्सर जार में डालिए। अब इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। फिर इस पेस्ट को एक पैन या कड़ाही में डालें। साथ ही इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें। अगर आपके पास वेजिटेबल स्टॉक है, तो आप उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अब इसमें एक उबाल आन दें।
जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, थोड़ा नमक और मक्खन डालें। अब धीमी से मध्यम आंच पर सूप को कुछ देर के लिए पकने दें। बस आपका सूप बनकर तैयार है। अब सूप को एक बाउल में निकालें और फ्रेश क्रीम व रेड चिली फ्लेक्स से गार्निश करें। आप इस सूप को डिनर में क्रिस्पी गार्लिक ब्रेड टोस्ट के साथ सर्व कर सकती हैं।
फायदे-
सब्जी का सूप बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जिससे पाचन अच्छा बना रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही सब्जियों के सूप से बच्चों को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसलिए आप नियमित रूप से बच्चों को सब्जी से बना सूप पिला सकते हैं।