कंबोडिया में मिली 300 किलो वजनी विश्व की सबसे बड़ी मछली

in #wortheum2 years ago

biggest-fish-2.webpकंबोडिया की मेकांग नदी से एक बड़ा रहस्य उजागर होकर बाहर आया है। यहां मछुआरों को दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली मिली है। इस विशाल मछली का नाम स्टिंग्रे है और इसका वजन करीब 300 किलोग्राम है। रिसर्चर्स का दावा है कि यह फ्रेश वॉटर के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मछली है।

इससे पहले साल 2005 में थाईलैंड में 293 किलोग्राम की कैटफिश के नाम ये रिकॉर्ड था। हालांकि इसका कोई आधिकारिक डेटाबेस नहीं है। 13 जून को पकड़ी गई इस मछली की लंबाई 13 फीट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टंग ट्रेंग नामक जगह के नजदीक एक स्थानीय मछुआरे ने इस मछली को पकड़ा है।