KKK 12: क्या मिस्टर फैजू ने जीत लिया ‘खतरों के खिलाड़ी 12’? कमेंट से मिला हिंट

in #wortheum2 years ago

मिस्टर फैजू इस वक्त खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ रहे हैं। वह इसके बाद झलक दिखला जा 10 में अपने डांस का दमखम दिखाएंगे। अब उनके एक पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने शो जीत लिया है।
_1661616778.webp
झलक दिखला जा 10‘ जल्द शुरू होने वाला है। शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं। मेकर्स ने उनके प्रोमो भी जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ‘झलक दिखला जा 10‘ में हिस्सा ले रहे हैं। उनका प्रोमो जारी कर दिया गया। इस वक्त फैजू कलर्स टीवी के ही एक अन्य शो ‘खतरों के खिलाड़ी‘ सीजन 12 में नजर आ रहे हैं। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग खत्म हो गई है। विजेता के नाम को लेकर खूब कयास लग रहे हैं। अब जो इशारा मिल रहा है उससे लगता है कि फैजू ने रोहित शेट्टी के शो को अपने नाम कर लिया है।

टॉप 2 में पहुंचे ये दो कंटेस्टेंट

फैजू ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के टॉप 2 में पहुंच गए ये तो पहले ही पता चल गया है। उनके साथ मोहित मलिक के भी टॉप 2 में पहुंचने की जानकारी है। अभी तक विनर के नाम का पता नहीं चला था लेकिन फैजू के एक पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

फैजू ने शेयर किया वीडियो

दरअसल फैजू ने ‘झलक दिखला जा 10‘ का अपना प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘एक नई जर्नी की शुरुआत करने का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है। इस मौके पर आप सभी मेरे एक सरप्राइज रूप को देख पाएंगे। केवल झलक दिखला जा पर। यह बहुत नया है और मेरे लिए बहुत चुनौतियों भरा है लेकिन चुनौतियों को स्वीकार करना और उन्हें जीतना आप सभी ने मुझे सिखाया है।

कमेंट के बाद पूछ रहे फैन्स

फैजू के पोस्ट पर सोशल मीडिया स्टार सैयन सिद्दीकी ने कमेंट किया, ‘दोबारा विनर। ‘जिसके बाद कई फैन्स ने पूछा कि क्या फैजू ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जीत लिया है। फैन्स अपने चहेते स्टार फैजू के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि शो को किसने जीता है।