कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इस नाम पर बन गई सहमति ! सोनिया गांधी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

in #wortheum2 years ago

कांग्रेस में कुछ ही दिनों में नया अध्यक्ष बनाया जाना है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनने की पेशकश की है। सोनिया मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाने वाली हैं।
24_08_2022-soniagandhi_23007411.jpg

नई दिल्ली - देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर पार्टी की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला ले लिया है। लंबे समय बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हो सकता है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान सौंपने का फैसला लिया है। सूत्रों का दावा है कि सोनिया ने खुद अशोक गहलोत से कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की पेशकश की है।
दरअसल, सोनिया गांधी मेडिकल चेक अप के लिए विदेश जा रही हैं। सोनिया चाहती हैं कि उनके विदेश जाने से पहले गहलोत पार्टी की कमान संभाल लें। सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने एक बैठक के दौरान अशोक गहलोत से ये पेशकश की है। हालांकि, गहलोत कैंप ने अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से बाहर के नाम पर विचार कर रही है।

गहलोत चाहते हैं राहुल बनें अध्यक्ष

सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पहली पसंद है, लेकिन उन्होंने खुद सोमवार को कहा था कि राहुल गांधी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के लिए शीर्ष और सर्वसम्मत पसंद थे।

क्या बोले गहलोत?

वहीं, अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी द्वारा अध्यक्ष पद की पेशकश किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा, 'यह मैं मीडिया से सुन रहा हूं। मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरा कर रहा हूं।'

21 सितंबर तक होना है अध्यक्ष का चुनाव

गौरतलब है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर तक होना है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के साथ पूरी की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, लेकिन 'हमारी तरफ से, हम तैयार हैं।'

Sort:  

Please like my post

Please like my post