भाजपा सांसद के आरोपों के आधार पर सीएम के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे जयहिंद, दी लिखित शिकायत

in #wortheum2 years ago

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लिखित में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि 2016 में हुए दंगों की भी नए सिरे से जांच होनी चाहिए। थाना प्रभारी बोले कि शिकायत मिली है, आला अधिकारियों को अवगत करवाऊंगा।
आम आदमी पार्टी के हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शनिवार को रोहतक में सिविल लाइन थाने में पहुंचे और भाजपा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के आरोपों को आधार बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इसके लिए लिखित में शिकायत पत्र सिविल लाइन थाना प्रभारी को सौंपा गया। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत ले ली है, जिसके बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराएंगे।सुबह करीब सवा 11 बजे थाने पहुंचे नवीन जयहिंद ने प्रभारी को लिखित पत्र दिया, जिसमें लिखा है कि, सांसद अरविंद शर्मा का आरोप था कि मुख्यमंत्री ने ली गई शपथ का पालन नहीं किया है। क्या द्वेष की भावना रखते हुए पहरावर की जमीन नहीं दी जा रही है। दूसरा, सांसद ने जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया था।जबकि प्रदेश की जनता पहले ही जातिवाद के दंगे देख चुकी है। चार बार के सांसद द्वारा इस तरह के आरोप लगाना मामूली बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने के आरोप लगाए। जयहिंद द्वारा पुलिस को सौंपे पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री पर अगर ये आरोप सिद्ध होते हैं तो जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 125 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए।

पत्र में सांसद को लिखा तसदीक कर्ता, हस्ताक्षर नहीं
पुलिस थाने में नवीन जयहिंद ने जो शिकायत पत्र दिया है, उसमें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को तसदीककर्ता लिखा है, लेकिन उस पर सांसद के हस्ताक्षर नहीं है। जब मीडिया ने जयहिंद से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सांसद ने खुद ही ये सभी आरोप लगाए थे। ऐसे में हस्ताक्षर की जरूरत कहां रह गई। IMG_20220612_002727.jpg