कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी; बावल नगर पालिका से निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र महलावत जीते

in #wortheum2 years ago

IMG_20220622_090517.jpgहरियाणा में 28 नगर पालिकाओं में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव मतगणना जारी है। पहले राउंड के रुझान और हार-जीत के फैसले आने लगे हैं। सबसे पहले रेवाड़ी की बावल नगरपालिका का चुनाव परिणाम आया है। बावल नगर पालिका से निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र महलावत जीत गए हैं।
1655868883891.jpeg

काउंटिंग सेंटरों के बाहर कड़ी सुरक्षा

मतगणना केंद्रों के बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक भी काउंटिंग सेंटर के बाहर जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला दोपहर तक हो सकता है। इसके साथ ही कई सत्ताधारी नेताओं के साथ-साथ विपक्षी नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। वहीं प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ी हुई हैं।
1655868872493.jpg
19 जून को वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा के साथ कांग्रेस, JJP और आम आदमी पार्टी के बीच है। यह पहला मौका है जब आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है। सभी नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा।

समालखा नगर पालिका काउंटिंग सेंटर में मतगणना करते पोलिंग अधिकारी।
समालखा नगर पालिका काउंटिंग सेंटर में मतगणना करते पोलिंग अधिकारी।
सभी पालिकाओं में कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं। इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष और 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं। वहीं, 14 ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल हैं। नगरपालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 144 संवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथों पर 3355 मतदान कर्मचारी, 69 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया था।
IMG_20220622_090539.jpg

IMG_20220622_090553.jpg
28 नगर पालिकाओं में 5 लाख 70 हजार मतदाता

28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष और 93 महिलाएं हैं। वहीं 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष और 518 महिलाएं शामिल हैं।

इन नगर पालिकाओं में हुए चुनाव
IMG_20220622_090618.jpg
नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना,घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल- चौधरी, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, इस्मालाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां, सढौरा। मतगणना के कारण 22 जून को इन सभी चुनावी क्षेत्रों में ड्राइ-डे रहेगा। शराब के ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे और बिक्री भी नहीं होगी। IMG_20220622_090553.jpg