देवेंद्र प्रजापति का तकनिकी सहायक से तकनिकी अधिकारी पद पर हुई पदोन्नति

in #wortheum2 years ago

परिवार व शहर वासियों में खुशी की लहर
मेडता सिटी निवासी देवेंद्र प्रजापति पुत्र हुकमाराम प्रजापति का तकनिकी सहायक से तकनिकी अधिकारी
पद पदोन्नति हुई है। प्रजापति वर्तमान में सीएसआईआर - केन्द्रीय विद्युत रसायन अनुसंधान संस्थान कारैकुड़ी ( तमिलनाडु) में कार्यरत है। संस्थान निदेशक की ओर से जारी आदेश में कार्यरत 7 कार्मिकों को पदोन्नति मिली है। जिसमे मेडता सिटी निवासी देवेंद्र प्रजापति को टेक्निकल असिस्टेंट से टेक्निकल ऑफिसर पद पर पदोन्नति दी गई। प्रजापति ने बताया कि इससे पूर्व वे सीएसआईआर - केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान पिलानी में परियोजना सहायक, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई मे साइंटिफिक असिस्टेंट बतौर सेवाएं दे चुके है। पिता हुकमाराम प्रजापति ने बताया कि देवेंद्र प्रजापति का अक्टूम्बर 2016 में सीएसआईआर केंद्रीय विद्युत रासायनिक अनुसंधान संस्थान, कराईकुडी में चयन हुआ। जहां अब वे तकनिकी सहायक से
अब तकनिकी अधिकारी बन गए है। प्रजापति की पदोन्नति होने पर परिवार जनों व मित्रों ने गहरी प्रसन्नता जताई है। एक सामान्य परिवार सामान्य परिवार से उठ कर एक उच्च पर पहुंचकर देवेंद्र प्रजापति ने मेड़ता ही नहीं अपितु समूचे नागौर जिले का नाम रोशन किया है। ऊँचारडा निवासी पूर्व सैनिक जेठाराम प्रजापति का पौत्र व हुकमाराम प्रजापति के पुत्र देवेंद्र ने प्रारंभिक शिक्षा विद्या भारती के मीरा बाल मंदिर से हासिल की। तत्पश्चात राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से साइंस मैथमेटिक्स से 12 वीं उत्तीर्ण की। जयपुर से बीटेक की। देवेंद्र प्रजापति के पिता हुकमाराम प्रजापति मेडता नगरपालिका में बागवान पद पर कार्यरत है।