यशवंत सिन्‍हा ने मुख्‍यमंत्री से कहा, शराफत से पेश आइए, मैं सीएम बन सकता हूं, लेकिन आप IAS नहीं

in #wortheum2 years ago

रांची, राज्य ब्यूरो। Yashwant Sinha, President Election तब बिहार के मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा थे। यशवंत सिन्हा उस वक्त संताल परगना (अब बिहार का हिस्सा) में तैनात थे। दौरे के क्रम में महामाया बाबू से जब वे मुखातिब हुए तो वहां मौजूद लोगों ने युवा आइएएस अधिकारी यशवंत सिन्हा की शिकायत आरंभ कर दी। हर शिकायत पर उन्हें मुख्यमंत्री झिड़की लगाते और स्पष्टीकरण पूछते। कमरे में मौजूद एक मंत्री ने आगे बढ़कर जब इन्हें डपटना चाहा तो इन्होंने तत्काल कहा कि मैं इस व्यवस्था का आदी नहीं हूं। इतना कहने के बाद सिन्हा कमरे से बाहर निकल गए।
यशवंत सिन्हा ने कहा था मैं शरीफ आदमी, शराफत से पेश आइए

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा प्रत्याशी घोषित किए गए यशवंत सिन्हा ने अपनी आत्मकथा 'रीलेंटलेस' में उन घटनाओं का जिक्र किया है जिससे उनके राजनीतिक जीवन में आने की पृष्ठभूमि बनी। संताल परगना में हुई घटना के बाद बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री उनसे बहुत नाराज हुए। तत्काल उन्होंने यशवंत सिन्हा को दूसरे कमरे में वापस बुलाकर ताकीद की कि इस प्रकार बात मत कीजिए।

मंत्री से आपको ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। यशवंत सिन्हा ने पलटकर कहा - मंत्री को भी ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। इसपर महामाया बाबू बहुत नाराज हो गए। उन्होंने कहा - आपकी इस प्रकार सीएम से बात करने की हिम्मत कैसे हुई। आप दूसरी नौकरी खोजिए। सिन्हा ने भी पलटते हुए कहा कि मैं शरीफ आदमी हूं। मुझसे शराफत से पेश आया जाए। यह भी कहा कि मैं सीएम बन सकता हूं, लेकिन आप आइएएस नहीं बन सकते।