हाईस्कूल, इंटर परीक्षाओं का मूल्यांकन जारी, जिले में 10 फीसदी से कम बचीं कॉपियां

in #wortheum2 years ago

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बांदा जिले के दो केन्द्रों में किया जा रहा है। इंटरमीडिएट की 43007 कापियों और हाईस्कूल की 81262 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब तक हो चुका है। दोनों की अभी 9270 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कुल 124269 उत्तर पुस्तिकाओं में 9270 यानी 10 फीसदी से कम कॉपियों का मूल्यांकन बाकी रह गया है।

आदर्श बजरंग इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। कालेज के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने बताया कि यहां 50892 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। अब तक 43007 कापियां जांची जा चुकी हैं। जबकि 7885 शेष हैं। यहां गुरूवार को 19 परीक्षक और 01 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। इधर डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। 82647 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। अब तक 81262 कापियां जांची जा चुकी हैं। 1385 शेष हैं। यहां 159 परीक्षक और 16 प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दोनों जगह 195 परीक्षक और प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। दोनो केन्द्रों में प्राप्त 133593 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 124269 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी शेष है।