हिंदी दिवस की जगह देश में मनाया जाना चाहिए भारतीय भाषा दिवस
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल तमिल सहित सभी 22 भारतीय भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाकर संस्कृति और इतिहास को मजबूत किया जाए।