पिंडरई नगर में 25 साल बाद पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का भव्य आयोजन

in #wortheum2 years ago

नैनपुर – नैनपुर के पिंडरई में पांच दिवसीय पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आज 5 फरवरी को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। सुबह पिंडरई नगर में प्रभात फेरी का आयोजन जैन मुनि श्री जय सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ। रैली में भक्तों का हुजूम एकत्रित हुआ नगर का का वातावरण पूरी तरह से धर्म भक्ति में विलीन हो गया विगत कई माह से पिंडरई नगर में गजरथ महोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रही थी। जिसमें गुजरात एवं पश्चिम बंगाल से आए हुए सैकड़ों कारीगरों ने एक भव्य पंडाल एवं उसके साथ वीआईपी लोगों के रहने सोने की व्यवस्था एवं गजरथ मेले के लिए आने वाले भक्तजनों के लिए एक विशाल पंडाल बनाया है। जिसमें लगभग 50000 से 100000 के बीच में गजरथ महोत्सव में लोगों की आने की संभावना जताई गई है। जिसमें मध्य प्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र गुजरात दिल्लीराजस्थान और अन्य प्रांतों से यहां पर लोग पहुंचेंगे और भगवान आदिनाथ की आराधना और पूजन में भाग लेंगे। नगर में 25 सालों के बाद इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसके पहले भी यहां पर भव्यता पूर्ण तरीके से गजरथ महोत्सव का कार्यक्रम हो चुका है आचार्य मुनि श्री जय सागर जी महाराज के नेतृत्व में यह गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जय श्री सागर महाराज जी के द्वारा बताया गया कि जैन धर्म का सबसे बड़ा उद्देश्य जियो और जीने दो पंचकल्याणक प्रतिष्ठा आयोजन का उद्देश्य को एक नाटक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और मानव से महामानव कैसे बनता है पषाठ से भगवान कैसे निर्मित होते हैं इसका दिग्दर्शन कराया जाएगा भगवान गर्भ मे आएंगे 7 तारीख को भगवान जन्म होगा 8 को राज अभिषेक होगा 9 तारीख को भगवान को ज्ञान प्राप्त होगा और 10 को मोक्ष इसके साथ हवन कराया जाएगा इसका उद्देश्य प्रभावना की दृष्टि से सर्वरोग करोना रोग विश्व शांति अन्य आपदाओं से विश्व को मुक्ति मिल सके।
Screenshot_2023-02-06-20-10-05.png