मुख्तार अंसारी पर मुसीबतों का पहाड़: करीबी हाजी मुख्तार का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क,

in #wortheum2 years ago

मुख्तार अंसारी के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क किया गया। शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को प्रशासन ने कुर्क किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई।बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क किया गया। शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क किया। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई।उसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार की लगभग 13 करोड़ की लागत से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने सोमवार को दिया था।haja-makhatara-ka-shapaga-kamapalkasa-karaka_1661245496.jpeg

Sort:  

Please like my news 🙏