राजवीर बने सलीम को अपने परिवार वालों से जान का खतरा, पुलिस से की सुरक्षा की मांग

in #wortheum2 years ago

विवाह पूर्व हिंदू रही पत्नी पर घरवालों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर सनातन धर्म अपनाने वाले सलीम ने अपेन भाई और पिता से जान का खतरा बताया है। राजवीर ने अपने साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की है03_09_2022-saleem_1_23038668.jpegविवाह पूर्व हिंदू रही पत्नी पर घरवालों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर सनातन धर्म अपनाने वाले सलीम (राजवीर सिंह) ने अपेन भाई और पिता से जान का खतरा बताया है। राजवीर ने अपने साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ ही कहा कि उन्हें और परिवार को लगातार बाहुबली मुख्तार अंसारी के नाम से धमकियां मिल रही हैं। वहीं, बीबीडी पुलिस आरोपितों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बयान जारी करने के बाद मिली धमकी : राजवीर ने बताया कि शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर जब उन्होंने यह बयान जारी किया कि हिंदू लड़कियां मुसलमान लड़कों के झांसे में न आएं। मुसलमान लड़के, हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर उन्हें कहीं का नहीं छोड़ते हैं। मुस्लिम परिवार में हमेशा हिंदू लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है। इस्लाम मानने वाले कट्टरपंथी मानते हैं कि हिंदू लड़की से शादी करने वाला जन्नती होता है। इसके बाद उनके और परिवार के लिए और खतरा बढ़ गया है।

यह है मामला : अयोध्या रोड पर रहने वाले सलीम ने 14 साल पहले रायबरेली की रहने वाली एक हिंदू लड़की से निकाह किया था। महिला ने इस्लाम अपना लिया था। राजवीर के मुताबिक, इसके बाद उनके पिता और बड़े भाई ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। धार्मिक टिप्पणी करते थे। पत्नी पर बढ़ते जुल्मों के कारण उन्होंने भी सनातन धर्म अपनाने का मन बना लिया।पत्नी के लिए 20 दिन पहले सनातन धर्म अपना लिया। इसकी सूचना समाचार पत्रों में भी प्रकाशित की थी। परिवार को बाहुबली एवं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम से बड़े भाई और पिता धमकी देने लगे। वहीं, राजवीर की पत्नी ने जेठ और ससुर पर आरोप लगाया कि पति की गैरहाजिरी में उन्हें ससुरालीजन गौ-मांस पकाने और खाने का दबाव बनाते थे।

इसका एक वीडियो भी राजवीर और उनकी पत्नी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद राजवीर के पिता और बड़े भाई के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर बीबीडी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। राजवीर को सुरक्षा दी जाएगी।

Sort:  

Nice