दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, खरगे के बनेंगे प्रस्तावक

in #wortheum2 years ago

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इससे पहले चुनावी तस्वीर भी लगभग साफ हाे गई है। अब सीधा मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच है। दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसका एलान उन्होंने खुद किया है।

खरगे के होंगे तीन प्रस्तावक

पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में उतर आए हैं। उनकी तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया प्रस्तावक होंगे।

जी-23 समूह का कोई नेता नहीं भरेगा नामांकन

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।

अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं। इसका एलान उन्होंने खुद किया है। अब दिग्विजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्ताव बनेंगे। उन्होंने कहा, अगर उन्हें पता होता कि खरगे इस रेस में खड़े हो रहे हैं तो वह चुनाव के लिए नामांकन पत्र भी न खरीदते।