दुर्घटनाओ का कारण बन रहे ट्रैक्टर ट्राली, पुलिस ने कृषि कार्य ही में उपयोग करने की अपील की

in #wortheum2 years ago

Screenshot_2022-10-04-18-00-34-01_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpgअमरेन्द्र सिंह चौहान
सीतापुर।ट्रैक्टर-ट्रालियों से हो रहे हादसों को लेकर शासन व प्रशासन बेहद गंभीर है। पिछले काफी समय से ट्रैक्टर ट्रालियों से वृहद हादसे हो चुके हैं। जिनमें सैकड़ों लोगों की जान चली गयी। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस महकमा लगातार जनता से संवाद स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लोगों से ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग केवल कृषि कार्यों के लिए किए जाने की अपील की है।
एसपी भी लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश दे रहे हैं। इंस्पेक्टर महोली अनूप शुक्ला ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा ट्रैक्टर ट्रॉली सवारियों को ले जाने के लिए उपयुक्त वाहन नही है। ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग सिर्फ कृषि कार्यों के लिए करें। नाबिलग, नशे की हालत में व रात्रि के समय ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग बिल्कुल न करें। सड़क पर ट्रैक्टर चलाते समय रफ्तार का भी खयाल रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
बता दें कि जनपद व गैरजनपद में ट्रैक्टर ट्रॉली से लगातार हादसे हो रहे हैं। जिनमें सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग सिर्फ कृषि कार्यों के लिए है। सवारियों के लिए ये वाहन सुरक्षित नही है। हाल ही में सीतापुर, लखीमपुर व कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से वृहद हादसे हो चुके हैं। जिनमें तमाम लोगों की जान जा चुकी है। पिछले काफी समय से लोग सवारियों के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग करते चले आ रहे हैं। गांवों में ट्रैक्टर ट्रॉली आसानी से सुलभ हैं। इसलिए लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रैक्टर-ट्राली से यात्रा सुरक्षित नही है। आएदिन ट्रैक्टर ट्रॉली से दुर्घटना की खबरें मिल रही हैं।
जान जोखिम में डालकर यात्रा करने से बेहतर है किसी सुरक्षित वाहन की व्यवस्था कर ली जाए। ट्रैक्टर-ट्राली को इमरजेंसी में रोकने की व्यवस्था नही होती है। उसका ब्रेक लगाने में समय लगता है। रात के समय पीछे से ट्रॉली नजर नही आती। हादसों का एक कारण ये भी है। ट्रैक्टर की रफ्तार भी नियंत्रित नही है। विलंब होने पर गंतव्य तक पहुंचने के चालक ट्रैक्टर की रफ्तार भी बढ़ा देते हैं। जिससे दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है।