पहले सूखा और अब बारिश से फसलों को हो रहा भारी नुकसान

in #wortheum2 years ago

66159703.jpgअमरेन्द्र सिंह चौहान
सीतापुर। जिले में हो रही रिमझिम बारिश से गन्ना धान की फसल को फायदा हुआ। वही मेंथा आयल की फसल को नुकसान हुआ है। इस समय किसानों के खेतों में उड़द, गन्ना, मक्का, धान, मूंगफली मेंथा आदि की फसलें लगी हुई हैं। जिन किसानों के खेत में निचले हैं उनमें पानी भर जाने से मेंथा के पौधे सूख जाने का खतरा बना हुआ है। क्योंकि मेंथा की फसल में 1या 2 दिन तक पानी भरा रहता है। तो पौधे सूखने का डर रहता है। जिससे फसल को भारी नुकसान होने का डर रहता है। क्षेत्र के किसान ने बताया मेंथा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि पानी भर जाने से पौधे सूख जाते हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी हुई हैं।

Sort:  

Please like my news sir