मुलायम सिंह की पार्थिव देह का CM योगी आदित्यनाथ ने किया अंतिम दर्शन, PM व राजनाथ भी आएंगे

in #wortheum2 years ago

समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार मंगलवार को तीन बजे इटावा के सैफई में होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार शाम को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव की कोठी में उनकी पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी नेताजी का अंतिम दर्शन किया। मुलायम सिंह यादव को मंगलवार को राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, राजद के तेजस्वी यादव तथा रालोद के जयंत चौधरी भी कल मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए शाम करीब पांच बजे सैफई पहुंचा। उनके शव को सीधे उनके आवास पर ले जाया गया है वहीं पर मीटिंग हाल में लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। वहां पर उनके छोटे भाई अभयराम सिंह यादव व राजपाल सिंह यादव मौजूद थे। उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साथ में आए। उनके पहुंचते ही भारी संख्या में लोगों का जमाबड़ा आवास पर एकत्रित हो गया। मंगलवार की सुबह उनकी पार्थिव देह को रथ पर सैफई महोत्सव पंडाल ले जाया जाएगा जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। इस अवसर पर देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। अंतिम संस्कार स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। सैफई महोत्सव स्थल पर 158 ऊंचे समाजवादी पार्टी के झंडे को झुका दिया गया। Screenshot_2022_1011_065153.png

Sort:  

अपने साथ जुड़े सभी साथियों की खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो भी करे।