कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: बॉक्सर नीतू घनघस ने जीता गोल्ड मेडल

in #wortheum2 years ago

भारतीय महिला बॉक्सर नीतू घनघस ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मिनिमम वैट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। नीतू घनघस ने शनिवार को कनाडा की प्रियंका ढिल्लो को हरा कर मिनिमम वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंची थीं। नीतू घनघस ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 48 किलो वर्ग में 5-0 से हराकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। अब राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल 15 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक हो गए हैं। इसके साथ ही बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 43 हो गई है।IMG_20220807_172543.jpg