नेपाल की नागरिक बनकर भारत में रह रही थी चीनी जासूस, पकड़ी गई तो बोली- चीन मुझे मारना चाहता है

in #wortheum2 years ago

chinese_spy_entered_india_as_a_nepal_citizen_doing_anti_national_work_for_three_years_caught_delhi_1666292391.webpचीन की एक जासूस नेपाल की नागरिक बन भारत में पिछले करीब तीन साल से रह रही थी। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। भारत विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक 50 वर्षीय चीनी महिला को पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, काई रूओ नाम की महिला 2019 से 'बौद्ध भिक्षु' बनकर भारत में रह रही थी। पुलिस को उस पर चीनी जासूस होने का संदेह है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से लिखा "काई रूओ नाम की एक चीनी महिला को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से डोलमा लामा के नाम का एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद हुआ है। हालांकि, यह पाया गया कि वह चीनी नागरिक है। उसने 2019 में चीनी पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए भारत की यात्रा की थी।" पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने चीनी महिला काई रूओ के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के चलते पीएस स्पेशल सेल में धारा 120 बी के साथ 419/420/467/474 आईपीसी और 14 फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
)