Bareilly Tourist Places: सुरमा और झुमके के अलावा घुमक्कड़ी के लिए भी खास है बरेली, ये हैं टॉप टूरिस्ट प्लेस

in #wortheum2 years ago

bareilly_junction_1662175838.webpबरेली शहर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। बरेली का जिक्र आते ही सबसे पहले दिमाग में बॉलीवुड गाना झुमका गिरा रे... आता है। इस गाने ने बरेली को हाRलाइट कर दिया था। हालांकि बरेली बांस बरेली भी कहा जाता है। दरअसल यहां बांस का व्यापार होता है। बरेली का सुरमा भी प्रसिद्ध है। जिले में कई टूरिस्ट प्लेस भी हैं। यहां सैर-सपाटा के लिए कई प्लेस हैं।)बरेली की जड़े महाभारत काल से जुड़ी हैं इसका उल्लेख दक्षिण पांचाल में मिलता है। पांचाल की राजधानी द्रुपद नगर था। हयीं पर द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था। पुरात्व विभाग ने यहां पहाड़ीनुमा टीले पर भीम शिला खंड है जिसे भीम गदा भी कहा जाता है। हालांकि इसके अलावा और भी बहुत कुछ यहां घूमने वाले स्थान हैं।

अहिछत्र प्लेस

पौराणिक कथाओं के मुताबिक अहिछत्र उत्तरी पंचाल प्रदेश की राजधानी थी। ये बरेली के आंवला तहसील के रामनगर नामक गांव में है। 1662-63 में ये तीन टीले मिले थे। यहां भीम शिला खंड भी स्थित हैं। यहां स्तूप भी मिले थे। यहां अहिछत्र पाश्वनाथ जैन मंदिर भी है। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने यहीं पर मुनि के रूप तप कर ज्ञान प्राप्त किया था।1856 में विलियम बटलर अमेरिका से भारत आए थे। उन्होंने अवध और बरेली को चर्च के लिए चुना। 1870 में इस चर्च की स्थापना के बाद विलियम बटलर ने मेथोडिस्ट चर्च इन सदर्न एशिया से बनाई। इस चर्च का का मुख्य गेट वेल टॉवर से बना हैं। वहीं इसका निर्माण प्रोटेस्टेंट शैली में हुआ हैं। इस चर्च की खास बात ये है कि ये बाहर से चंदा नहीं लेता है। बल्कि इसके कम्यूनिटी के लोग ही डोनेशन देते हैं।

कारगिल चौक

1999 के कारगिल युद्ध में जीत के बाद बरेली में विजय स्थल और चौक का निर्माण कराया गया। यहां वीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित है। यह पर्यटन स्थल सेल्फी लवर के लिए खास है। इसी क्रम में बरेली कैंम में एक चौराहे का नाम लक्ष्मी बाई चौक है। यहां लक्ष्मी बाई की प्रतिमा स्थापित है।