प्रयागराज से फ्लाइट्स का समय बदला, डीजीसीए का विंटर शेड्यूल लागू; कई शहरों के फेरे घटे

in #wortheum2 years ago

flights_for_pryagraj_from_17th_1592069556.webpप्रयागराज से कई उड़ानों का समय बदल गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का विंटर शेड्यूल रविवार से लागू हो गया। पहले दिन प्रयागराज एयरपोर्ट से ज्यादातर फ्लाइटें बदले हुए समय पर उड़ान भरीं। कई फ्लाइटों के समय में कुछ मिनटों का बदलाव हुआ तो कई में चार घंटे का फर्क रहा।नई समय सारिणी के तहत प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 12.40 की जगह दोपहर 3.35 बजे उड़ान भर सकी। मुंबई की फ्लाइट 2.30 की जगह 1.30 बजे गई। भुवनेश्वर की फ्लाइट 11.55 की जगह 12 बजे उड़ी। देहरादून की फ्लाइट सुबह 9.45 बजे गई। इंदौर की फ्लाइट सुबह 10 बजे उड़ान भर सकी। लखनऊ की फ्लाइट का वक्त सुबह 8.35 बजे हो गया। रविवार को सही समय पर उड़ान हुई। मुंबई की फ्लाइट 10.50 पर आ गई।

रविवार को देहरादून की फ्लाइट सुबह 9.45 बजे, जबकि इंदौर की फ्लाइट सुबह 10 बजे ही उड़ान भर गई। इसी तरह बेंगलुरु की फ्लाइट सुबह 10.40 बजे, जबकि रायपुर की फ्लाइट 9.55 बजे प्रयागराज पहुंची। रायपुर की फ्लाइट शाम पांच बजे की जगह 4.50 बजे रवाना हुई। एलाइंस एयर की बिलासपुर उड़ान के समय में बदलाव नहीं हुआ है। अगले पांच महीने तक विंटर शूड्यूल के तहत इसी समय पर उड़ाने संचालित होंगीप्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटों के फेरे इंडिगो ने घटा दिए। हफ्ते में छह दिन उड़ान भरने वाली पुणे की फ्लाइट अब हफ्ते में महज दो ही दिन रहेगी। इसके अलावा मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट के फेरे भी घटाए गए हैं। डीजीसीए ने जब समर शेड्यूल जारी किया था तो मुंबई और बंगलुरु की उड़ान प्रतिदिन तय थी। अब इसे घटा दिया गया। अब मुंबई की उड़ान प्रत्येक शनिवार और बंगलुरु उड़ान प्रत्येक रविवार को नहीं रहेगी। भोपाल के लिए मिलने वाली फ्लाइट अब रोज के बजाय सप्ताह में चार दिन ही मिलेगी। समर शेड्यूल जारी होने के बाद रविवार से फ्लाइटों के संचालन में कमी की सूचना से यात्रियों में निराशा है। अब यह मामला एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में उठेगा।